फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Party will consider assert: Muyal

दावेदारी पर गौर करेगी पार्टी : मुयाल

Fri, 23 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 23 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
 Party will consider assert: Muyal
राजनी‌ितति - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के अध्यक्ष सुंदर लाल मुयाल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार पौड़ी विधानसभा सीट से उनकी दावेदारी पर अवश्य गौर करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पौड़ी सीट से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी की है। उनकी योग्यता और क्षमता का पार्टी मान रखेगी। मुयाल ने यह बात शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वक्त उन्हें मुख्यमंत्री ने जैविक उत्पाद परिषद का अध्यक्ष बनाकर किसानों की सेवा करने का मौका दिया है। इस दौरान कोट ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले मुयाल ने पौड़ी ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने काश्तकारों को जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा उसके लाभों के बारे में बताया। ब्लाक मुख्यालय के केवर्स, ल्वाली, कफोल गांव, कांडई मल्ली, डडवा देवी समेत विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान उन्होंने काश्तकारों के साथ बैठकें कर उन्हें खेती संबंधित तकनीकी जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुयाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की ओर से बनाए गए वर्मी कंपोस्ट पिट आदि का निरीक्षण किया। उनके साथ ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हरदयाल पटवाल, दिगंबर सिंह, प्रभा देवी, वीरेंद्र सिंह, राजी रावत, प्रमिला देवी व ध्रुव सिंह उपस्थित रहे।

फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed