Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Parents rage on collection of fees in the name of online classes

ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर फीस वसूली पर भड़के अभिभावक

Wed, 22 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Parents rage on collection of fees in the name of online classes
ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर फीस वसूलने पर भड़के अभिभावकों ने सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल प्रबंधन का घेराव किया। अभिभावकों ने ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर ट्यूशन फीस वसूलने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे कम करने की मांग उठाई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वह पहले ही वार्षिक फीस में 50 फीसदी और ट्यूशन फीस में 7 फीसदी कम कर चुके हैं। अब इससे अधिक कमी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। वे स्कूल प्रबंधन से वार्ता का प्रयास करने लगे, लेकिन प्रबंधन ने अभिभावकों से वार्ता नहीं की। इस दौरान एक अध्यापिका ने अभिभावकों से कह दिया कि यदि वे फीस जमा नहीं करा सकते तो बच्चों को दूसरे स्कूल में भर्ती करा सकते हैं। अध्यापिका की बात पर अभिभावक भड़क उठे। स्कूल में हंगामा होने पर विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से वार्ता को तैयार हुआ। अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल प्रबंधन ने बिना अभिभावकों की सहमति के ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी। साथ ही छह माह की पूरी फीस और एडमिशन फीस भी ली। अभिभावकों ने एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं में गृह कार्य अधिक देने का विरोध भी किया। कई अभिभावकों ने कहा कि वे फीस देने की स्थिति में नहीं हैं। अभिभावकों ने वार्षिक शुल्क माफ करने और ट्यूशन फीस में पचास फीसदी छूट देने की मांग उठाई। कुछ अभिभावकों ने कहा कि वह स्कूल खुलने की स्थिति में विद्यालय को फीस दे देंगे।
विज्ञापन

वहीं विद्यालय के प्रबंधक एके जोशी ने कहा कि 7 जुलाई को अभिभावकों के साथ इस संबंध में वार्ता हुई थी। अभिभावकों के अनुरोध पर विद्यालय ने वार्षिक शुल्क में 50 फीसदी की रियायत देते हुए इसे ट्यूशन फीस में समायोजित करने और ट्यूशन फीस में सात फीसदी की कटौती की थी। स्कूल की फीस गत वर्ष के बराबर है और इससे अधिक कटौती करना संभव नहीं है। प्रबंधक की बात से असंतुष्ट अभिभावक बृहस्पतिवार को एसडीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed