फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Outrage over fee increases wildly

बेतहाशा फीस वृद्धि पर नाराजगी

Mon, 18 Apr 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Mon, 18 Apr 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

शुल्क वृद्धि से नाराज अभिभावकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में जाकर प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जताई। उनका कहना था कि स्कूल में हर साल बढ़ा हुआ प्रवेश शुल्क (वार्षिक शुल्क) लिया जा रहा है। कई ऐसे लोग हैं जिनके तीन-तीन बच्चे हैं, उनकी जेब पर बहुत भार पड़ रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को रेनबो स्कूल में हुई बैठक में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई कि स्कूल प्रबंधन ने फीस में बेतहाशा वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में फीस में थोड़ा वृद्धि लाजिमी हैं, लेकिन जिस तरह फीस बढ़ाई है वह स्वीकार करने योग्य नहीं है। अभिभावकों ने रोष जताया कि स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं। प्रबंधन फीस कम करने को तैयार नहीं है। वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्या डा. रेखा उनियाल और अन्य शिक्षिकाओं के रवैये से छात्र नेता भड़क गए। डा. उनियाल का कहना था कि अभिभावकों को प्रबंधन से बात करनी चाहिए थी। छात्र नेताओं को साथ में नहीं लाना चाहिए था। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यही स्थिति रही तो वह दो महीने स्कूल बंद कर देंगी। लोग देहरादून जाकर बच्चों को पढ़वा रहे हैं। जबकि वह यहां कम पैसों में बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं।
विज्ञापन


इससे नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शुल्क कम नहीं किया गया, तो वह एसडीएम कार्यालय में धरना देंगे। जरूरत पड़ी तो वह आमरण अनशन भी कर सकते हैं। वार्ता में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी, शैलेश मलासी, संदीप राणा, पिंटू कंडारी और अमन किमोठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रधानाचार्य डा. उनियाल ने बताया कि अभिभावकों की कुछ शिकायतें हैं, वह दूर कर ली जाएंगी। वार्षिक शुल्क का प्रयोग कई मदों में किया जाता है। जो अभिभावक एक साथ वार्षिक शुल्क नहीं दे सकते हैं, उसने दो-तीन किश्तों में शुल्क लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed