{"_id":"5e4c16c28ebc3ef25e73eba1","slug":"officers-should-solve-problems-seriously-mla-kotdwar-news-drn3365872198","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं गंभीरता से करें हल करें अधिकारी: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं गंभीरता से करें हल करें अधिकारी: विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में फरियादियों ने 174 शिकायतें दर्ज कराई। सीएमओ और मनोचिकित्सक के शिविर में नहीं पहुंचने पर लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन सके।
मंगलवार को जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याएं गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। शिविर में में एसबीआई भृगुखाल की 25 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के फार्म, अलकनंदा ग्रामीण बैंक यमकेश्वर की 185 केसीसी फार्म , होम स्टे के अन्तर्गत 26 रजिस्टेशन फार्म भरे गए। उद्योग विभाग ने 69 फार्म वितरित किए गए। सहकारिता विभाग की और से प. दीनदयाल योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। कृषि विभाग की ओर से 175 केसीसी की गई। श्रम विभाग के अंतर्गत 44 आवेदन फार्म वितरित किए गए। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 120 और स्वास्थ्य विभाग यमकेश्वर के द्वारा 22 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दो शिकायतें दर्ज की गई। साथ ही पेंशनों के 33 आवेदन पत्र वितरित किए गए। आयुष्मान योजना के 7 गोल्डन कार्ड बनाए गए। इसके अलावा परिवार रजिस्टर के 53, आय प्रमाण पत्र के 19, स्थाई निवास प्रमाण पत्र के 15, और 05 चरित्र प्रमाण पत्र बनाए गए। 225 लोगों के द्वारा खाता खतोनी की नकल निकाली गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट, डीडीओ पौड़ी वेद प्रकाश, उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, तहसीलदार कैलाश चंद्र बिडालिया आदि उपस्थित थे।