फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Office bearers of the Student Federation and Student Union were honored.

Kotdwar News: छात्र महासंघ व छात्रसंघ के पदाधिकारी किए सम्मानित

Sun, 10 May 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Office bearers of the Student Federation and Student Union were honored.
पीजी कॉलेज में हुआ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ समारोह का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। पीजी कॉलेज कोटद्वार में रविवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र महासंघ एवं छात्रसंघ के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। छात्र व समाज हित के लिए कार्य करना यह छात्रसंघ की संस्कृति होनी चाहिए। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. विश्वनाथ खाली ने कहा कि एआई के जमाने में शिक्षा ग्रहण करना कोई बड़ी बात नहीं। नैतिक शिक्षा के बिना जीवन बेकार है। इसलिए शिक्षा के साथ ही नैतिक शिक्षा लेना भी अनिवार्य है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि एबीवीपी ने हर जिले को विश्वविद्यालय में नेतृत्व करने का मौका दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोक गायिका हेमा करांसी की गढ़वाली गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। सह गायन में रेखा देवी, विजय रावत, परु राणा, नृत्य कलाकार में मोनिका वेदवाल, सोनिका वेदवाल, कशिश थपलियाल, मानवी, आशीष गुसांई, सुधांशु, रोहित गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed