फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NSUI workers closed the college

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय कराया बंद

Tue, 15 Nov 2022 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
NSUI workers closed the college
पीजी कालेज कोटद्वार में स्नातक परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में महाविद्यालय बंद कराते एन - फोटो : KOTDWAR
राष्ट्रीय छात्रसंघ (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय पर स्नातक की परीक्षाओं के मूल्यांकन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने महाविद्यालय में प्रदर्शन कर सभी कक्षाओं को बंद करा दिया। कहा कि मूल्यांकन सही न होने से अधिकांश छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करने की मांग उठाई। उन्होंने मांग पूरी होने तक महाविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए और छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सभी कक्षाओं को बंद करा दिया। छात्रों का कहना है कि हाल ही में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र बड़ी संख्या में फेल हुए हैं। यहां स्नातक में 1500 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें से 60 प्रतिशत को फेल किया गया है। कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में अंक ही नहीं दर्शाये गए हैं तो किसी को अनुपस्थित दिखाया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन में उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सही ढंग से नहीं जांची गईं। उन्होंने पुन: मूल्यांकन कराकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराने की मांग की। महाविद्यालय बंद कराने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय रावत, दमनदीप, मंदीप, मोनारक मैंदोला, वर्षा, शिवानी, विकास, अभिषेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed