{"_id":"5a818e0fde3416f18638f23c3dc738d0","slug":"now-would-not-be-a-fake-university-degree-and-scoresheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बन सकेगी विवि की फर्जी डिग्री व अंकतालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं बन सकेगी विवि की फर्जी डिग्री व अंकतालिका
अमर उजाला ब्यूरो श्रीनगर
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के पास हर साल पांच सौ से एक हजार तक डिग्री व मार्कशीट वेरिफिकेशन के लिए आती हैं। इनमें करीब 100 से अधिक मामले फर्जी डिग्री व मार्कशीट के होते हैं। अधिकांश फर्जी डिग्री व मार्कशीट देहरादून के विभिन्न संस्थानों से होती हैं। देहरादून में चल रहे इस गोरखधंधे को रोकने के लिए विवि ने मार्कशीट व अंकतालिकाओं के फारमेट में बदलाव किया है। डिग्री व मार्कशीट के नए फारमेट में आठ हाई सिक्योरिटी फीचर हैं। जिनकी नकल करना आसान नहीं है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि नए फारमेट में कलर व लोगो सहित कई सिक्योरिटी फीचर रखे गए हैं। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी का दावा है कि अब कोई भी गढ़वाल विवि की फर्जी डिग्री व मार्कशीट नहीं बना पाएगा। विवि ने नए फारमेट की डिग्री व मार्कशीट वितरित करनी भी शुरू कर दी हैं।