{"_id":"6a9035a71e8aa4283f089fdb","slug":"performance-of-chakyunsain-players-amidst-limited-resources-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126086-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सीमित संसाधनों में चाक्यूंसैंण के खिलाड़ियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सीमित संसाधनों में चाक्यूंसैंण के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
Thu, 27 Aug 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूंसैंण के छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के खिलाड़ियों ने ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
चैलूसैंण खेल मैदान में विगत 25 और 26 अगस्त को आयोजित शरदकालीन ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय की बालक-बालिका टीमों ने वॉलीबाल और कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, विद्यालय के दो बालकों का चयन जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पूर्व कबड्डी में भी विद्यालय की टीम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।
खेल शिक्षक जयरत्न नेगी के मार्गदर्शन में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। शिक्षक अनिल सिंह आर्य ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव बताया। प्रधानाचार्य रूपचंद्र लखेड़ा ने कहा कि विद्यालय बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है।