फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No entry will be strictly followed, taking off encroachment

नो एंट्री का सख्ती से होगा पालन, अतिक्रमण हटेगा

Thu, 21 Apr 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Thu, 21 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
No entry will be strictly followed, taking off encroachment
बैठक लेते हुए एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में पटरी से उतरी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। इस बार नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने विभिन्न संगठनों और अधिकारियों की बैठक में ट्रैफिक प्लान पर सुझाव मांगे। करीब दो घंटे चली बैठक में एएसपी ने जहां शहर में नो एंट्री को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए, वहीं शुक्रवार से अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक को पटरी पर लाने के संकेत दिए।

विज्ञापन


कोतवाली में बुलाई गई बैठक में व्यापार सभा, ऑटो यूनियन, रोडवेज, जीएमओयू, टैक्सी यूनियन समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। नागरिकों ने अव्यवस्थित ट्रैफिक से आए दिन लगने वाले जाम, स्टेशन रोड और गोखले मार्ग की दिक्कत एएसपी को बताई। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने पूर्व की बैठकों में तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। एएसपी ने कहा कि सुबह नौ से एक बजे और शाम पांच से आठ बजे तक शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान लोडिंग-अनलोडिंग नहीं होगी। शहर के मुख्य मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन खड़े नहीं होंगे। नजीबाबाद चौक से लेकर झंडाचौक तक मुख्य मार्ग पर रेहड़ी, ठेली खड़ी नहीं होगी। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को वह नगर पालिका और अधिकारियों के संग खुद सड़क पर उतरेगी। जहां जरूरत पड़ी, वहां से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अमरजीत कौर, कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी, व्यापार सभा के महामंत्री लाजपतराय भाटिया, अजय गुप्ता, भारतभूषण गौड़, संजय बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, बीएसएन के एसडीओ राकेश कुकरेती, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता कमल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed