Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard kills woman in kotdwar saneh Area administration and forest department teams rush to spot

कोटद्वार: गुलदार का जानलेवा हमला, सनेह क्षेत्र में महिला को मार डाला, मौके पर पहुंच रही टीमें, लोगों में दहशत

Mon, 23 Nov 2026 01:05 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 23 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर एक महिला को मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके  के लिए रवाना हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Leopard kills woman in kotdwar saneh Area administration and forest department teams rush to spot
गुलदार का हमला - फोटो : स्रोत- ग्रामीण

विस्तार

कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। कुछ दिन पूर्व गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में नियमित गश्त शुरू करने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। इसके बावजूद गुलदार के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में गुलदार की दहशत को देखते हुए ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत की खबर है। सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इस क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार का आतंक बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...राजनीति: दूल्हा एक बनेगा, नाचना सबको पड़ेगा', राम माधव ने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

एक बच्ची पर गुलदार ने हमलाकर उसे जख्मी कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से नियमित गश्त के साथ पिंजरा भी लगाया गया था। हादसे से पूरे इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed