Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Talent in the hills can shine if provided with the right facilities: Ankita Dhyani

सुविधाएं मिलें तो पहाड़ में चमक सकती हैं प्रतिभाएं: अंकिता ध्यानी

Sun, 22 Nov 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Talent in the hills can shine if provided with the right facilities: Ankita Dhyani
फोटो समाचार
विज्ञापन

मेरुड़ा गांव की पगडंडियों पर दौड़कर की तैयारी, अब 2028 ओलंपिक पर नजर
भविष्य में कोचिंग सेंटर खोलकर नई प्रतिभाओं को निखारने की जताई इच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। जयहरीखाल के मेरुड़ा गांव से ओलंपिक तक का सफर तय करने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट अंकिता ध्यानी ने कहा कि पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें उचित सुविधाएं और अवसर देने की है। यदि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में खेल संबंधी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों तो यहां की कई प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अंकिता ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों में आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उनके साथ भी कई बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए। सुविधाओं के अभाव में ही पहाड़ से पलायन बढ़ रहा है और गांव खाली हो रहे हैं। अंकिता ध्यानी ने अपने संघर्ष को साझा करते हुए बताया कि कोरोनाकाल में उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव में खेल मैदान नहीं होने के कारण पगडंडियों और सड़कों पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ता था। इसके साथ ही जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता था। अंकिता ने कहा कि वह वर्तमान में वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए बंगलॅरू के साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं। बहन की शादी में शामिल होने के लिए फिलहाल उन्होंने प्रशिक्षण से ब्रेक लिया है।
विज्ञापन

अंकिता ध्यानी ने बताया कि भविष्य में अपना कोचिंग सेंटर खोलकर कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देने और पहाड़ की नई खेल प्रतिभाओं को निखारने की इच्छा है। उन्होंने सरकार से गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ छोटे स्तर पर खेल मैदान और रोजगार के अवसर विकसित करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इस दौरान स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी, कोच मान सिंह थापा, फुटबाल कोच महेंद्र सिंह और शिक्षिका रिद्धि भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed