{"_id":"58ff7e3c4f1c1b9228c0d27a","slug":"national-highway-jam-in-chiplighat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिपलघाट में नेशनल हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिपलघाट में नेशनल हाइवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
highway jaam
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ ब्लाक मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चिपलघाट में पुजारिन की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर नेशनल हाईवे-121 स्थित हनुमान मंदिर पर जाम लगा दिया। जाम के कारण तीन किलोमीटर तक रोडवेज, बारात की बसें, टैक्सियां खड़ी रहीं। एसडीएम केएस नेगी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीती सात फरवरी को चिपलघाट में पुजारिन की हत्या की गई थी, लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। इससे आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे-121 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम के कारण बसें, बारात की बसें, टैक्सियां खड़ी रहीं। जाम सुबह छह बजे लग गया था, जोकि साढ़े 11 बजे तक रहा। जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम केएस नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो मामले को सीबीआई या सीआईडी को सौंपा जाएगा। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश पोखरियाल, मनोज रावत, जीत सिंह गुसांई और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सात फरवरी को पुजारिन की हत्या हुई थी, लेकिन ढाई महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए भी मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। इस दौरान लोगों ने चिपलघाट और पाबौ बाजार भी बंद करवा दिया। इस मौके पर गुड्डी देवी, अरुण पंत, विरेंद्र रौथाण, पाबौ बाजार अध्यक्ष देवेंद्र रावत, गेंदा लाल प्रमुख सहित क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।