फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Na ika 10 ni Garhwal Rifles e marautaka na ika 61 ni siga ni tauyavu

Kotdwar News: 10वीं गढ़वाल राइफल्स का 61वां स्थापना दिवस मनाया

Thu, 15 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Na ika 10 ni Garhwal Rifles e marautaka na ika 61 ni siga ni tauyavu
कोटद्वार। 10वीं गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानियों ने बृहस्पतिवार को भाबर क्षेत्र के घमंडपुर स्थित एक होटल में बटालियन का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर हुई। संगठन के अध्यक्ष पान सिंह अधिकारी ने सभी गौरव सेनानियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बटालियन के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 10वीं गढ़वाल राइफल्स ने अपनी वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं से विशिष्ट पहचान बनाई है। बटालियन को तीन चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड, चार आर्मी कमांडर कमेंडेशन, तीन प्रशस्तिपत्र और दो संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) के प्रशस्तिपत्र प्राप्त हुए हैं। ये सम्मान बटालियन के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रमाण हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन सीएम डबराल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों ने बटालियन से जुड़ी यादें साझा कीं और उसके गौरवशाली इतिहास को याद किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन मदन सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार जगमोहन सिंह, कुलवंत सिंह, राधेश्याम द्विवेदी सहित अन्य गौरव सेनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed