फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal Corporation team arrived to remove encroachment, scuffle broke out with vegetable growers

Kotdwar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, सब्जी फड़ वालों से हाथापाई हुई

Thu, 21 Nov 2024 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team arrived to remove encroachment, scuffle broke out with vegetable growers

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को गोखले मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही फल सब्जी वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई फल सब्जी वाले अपनी फड़ें समेटकर भाग निकले। जबकि कुछ फल सब्जी वालों की सब्जी को नगर निगम की टीम ट्रैक्टर ट्राॅली में लादकर अपने साथ ले गई। इस दौरान सब्जी, फड़ वालों और नगर निगम की टीम के बीच हुई नोकझोंक हाथापाई में बदल गई।



बृहस्पतिवार शाम को गोखले मार्ग में सड़क पर अतिक्रमण कर पसरे सब्जी फड़ वालों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर पहुंची। इस दौरान ज्यादातर फल सब्जी वाले अपनी फड़ें समेट कर गली मोहल्लों में भाग खड़े हुए। एक सब्जी वाला अपना सामान एक दुकान के आगे रखकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

निगम की टीम ने नाली में गंदगी फैलाने पर संबंधित दुकानदार का चालान काटने को कहा तो उसने इसके लिए फड़ वाले को जिम्मेदार बताया। इस बीच निगम की टीम सब्जी समेत अन्य सामान को जब्त कर ट्रैक्टर ट्राॅली में भरने लगे। जिसका फड़ वालों ने विरोध किया। उनके बीच हुई नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान मीट मार्केट में एक मांस की दुकान के आगे गंदगी मिलने पर उसका 500 रुपये का चालान काटा गया। अन्य लोगों की फल सब्जी जब्त की गई। अभियान में सफाई निरीक्षक परमीत कुमार, सफाई हवलदार विनोद समेत सफाई कर्मचारी और पीआरडी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed