{"_id":"5f356d638ebc3e3d1027dce4","slug":"mla-ritu-khanduri-gets-a-place-in-fame-india-asia-post-kotdwar-news-drn353063298","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को मिला फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को मिला फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में स्थान
Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट में स्थान मिला है। मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि फेम इंडिया एशिया पोस्ट के लिए देशभर से 50 उम्दा विधायकों का सर्वे किया गया था, जिसमें विधायकों का चयन उनकी लोकप्रियता, कार्यशैली, प्रतिबद्धता, सामाजिक सरोकार, प्रभाव, जनता से जुड़ाव, जनहित के कार्य, छवि के साथ ही शून्यकाल, प्रस्तुत विधेयक, विधायक निधि के खर्च आदि के विश्लेषणात्मक रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन
उत्तराखंड से यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी को फेम इंडिया पोस्ट में सुधारवादी चुना गया है, जबकि विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को फेम इंडिया पोस्ट में उद्देश्यपूर्ण के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर यमकेश्वर मंडल के अध्यक्ष नितिन बडोला, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, अश्वनी गुप्ता, विनोद जुगलान, धर्मवीर पंवार, नीरज कुकरेती, विक्रम रौथाण, महिमानंद भटकोटी, सुभाष जुगरान, अनुज राणा, सत्या हर्षवाल, श्रीधर प्रसाद कुकरेती, गोकुलदेव कुकरेती ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन