{"_id":"6ad0babdbefa2d0b500c6a40","slug":"lightning-strikes-juwa-village-after-rainfall-villager-is-scorched-after-being-hit-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: दुगड्डा के जुवा गांव में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: दुगड्डा के जुवा गांव में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, मची चीख-पुकार
Thu, 15 Oct 2026 05:09 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:09 PM IST
सार
गांव जुवा निवासी अनिल नेगी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
कोटद्वार में विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत गांव जुवा में आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान चपेट में एक ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास रहने वाले परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव जुवा निवासी अनिल नेगी (55) आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन