{"_id":"585ea8ac4f1c1b774fe3cdee","slug":"legal-services-tasks-and-objectives-to-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा कार्यों और उद्देश्यों को जाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा कार्यों और उद्देश्यों को जाना
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
छात्राों
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी। जनपद के सुदूरवर्ती इलाके के जीआईसी मौजखाल, थलीसैंण के छात्र-छात्राओं ने रमसा के अंतर्गत शनिवार को पौड़ी में शैक्षणिक भ्रमण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने न्यायिक क्रियाकलापों को जाना। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को आपराधिक विधियों की जानकारी तथा विधिक सेवा संस्थानों के कार्यों एवं उद्देश्यों से भी परिचित करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एसडीएम कोर्ट, कंडोलिया मंदिर का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
डीपीएमआई पहुंचे विद्यार्थियों को लैब तकनीशियन संतोश जोशी ने पैथोलॉजी टेस्टों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य केके रॉय, डा. वीपी बलोदी, ओमप्रकाश घनशाला, शिवप्रसाद डंगवाल, सुरेश भट्ट, सुनीता, विनीता चौधरी, किरन, आदित्य, जसपाल, कृपाल, शिवपाल आदि थे।
विज्ञापन