{"_id":"571a5b874f1c1b4a2b8b47e5","slug":"kotdwara-dugdda-burning-forest-path-not-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर जल रहे जंगल, काबू नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर जल रहे जंगल, काबू नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी से उठते धुएं के गुबार से आसमान में धुंध छा गई है। तमाम प्रयासों के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू नहीं पा सके हैं।
विज्ञापन
कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पहाड़ियां धू-धू कर जल रही हैं। सिद्धबली मंदिर के पास की पहाड़ियों पर लगी आग दूरदर्शन केंद्र तक पहुंच गई है। लालपानी, गिवईं स्रोत, कण्वाश्रम के जंगल भी सुलग रहे हैं। चौतरफा आग के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दुगड्डा के पास ऐता गांव के निकट के दोनों ओर के जंगल धधक रहे हैं। लैंसडौन डिवीजन में अब तक आग की बारह घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकारियों की मानें तो वन कर्मियों के साथ पचास फायर वाचर तैनात किए गए हैं। कोटद्वार के तीनों ओर के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं। शुक्रवार शाम आंधी के साथ गिरी बौछारें भी राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन