फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Who will be crowned mayor, the decision will be taken today

कोटद्वार: किसके सिर सजेगा मेयर का ताज, फैसला होगा आज

Fri, 24 Jan 2025 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Who will be crowned mayor, the decision will be taken today

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के मेयर पद के छह प्रत्याशियों और सभी 40 वार्डों में पार्षद पद के 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम पीजी कॉलेज कोटद्वार में मतणगना के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। मेयर पद की मतगणना के लिए 20 टेबलें लगाई जाएंगी। मतगणना दो चरणों में होगी और मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी।आठ दिसंबर, 2017 को अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम के दूसरे मेयर का ताज किसके सिर पर सजेगा, इसका फैसला शनिवार देर शाम तक हो जाएगा। 40 वार्डों में विभाजित नगर निगम के 168 पार्षदों के भाग्य का फैसला भी मंगलवार शाम तक आ जाएगा। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों में तो बेचैनी है ही, आम जनता में चुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
मेयर पद के लिए इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने रंजना रावत पर दांव खेला है। बसपा से महेश नेगी, यूकेडी से महेंद्र सिंह रावत और निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत और गोपालकृष्ण बड़थ्वाल चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा जहां भीतरघात और गुटबाजी से जूझती रही।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद पदों पर बागियों को भी नहीं मना सकी। कांग्रेस ने इस बार रंजना रावत को प्रत्याशी बनाया। हालांकि कांग्रेस भीतरघात और गुटबाजी को कंट्रोल करने में असफल रही। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सैनिक महेंद्रपाल सिंह रावत भी जीत की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पद के रिटर्निंग अधिकारी/एडीएम अनिल गब्र्याल ने बताया कि शनिवार सुबह 8:00 बजे अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। वोटों की गिनती के लिए 20 टेबलें लगेंगी और मतगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में पहले 20 वार्डोँ व दूसरे चरण में अंतिम 20 वार्डों की मतगणना होगी।




दिनभर मतगणना के लिए एजेंट बनाने में तहसील में डटे रहे प्रत्याशी



चुनाव निपटने के बाद अब प्रत्याशियों को चुनाव परिणामों की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को दिनभर प्रत्याशी मतगणना के लिए एजेंटों के पास बनाने के लिए तहसील में डटे रहे। इस दौरान प्रत्याशी मतगणना एजेंटों को लेकर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने फाॅर्म भरने के साथ ही एजेंटों की फोटो लगाने के बाद पास के लिए आवेदन किया। फाॅर्म जमा करने के बाद प्रशासन की ओर से एजेंटों को पास जारी किए गए।

.



.

कोटद्वार नगर निगम एक नजर में



नगर निगम का गठन- 08, दिसंबर, 2017

नगर निगम क्षेत्र के कुुल वार्ड-40



नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी-करीब 1,75,000

नगर निगम में कुल मतदाता-1,18, 808



मतदान- 75, 674 (63.70 प्रतिशत )

जारी

अशोक/चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed