{"_id":"5e5d3fd58ebc3ec7531bc97d","slug":"kotdwar-s-roads-were-in-a-bad-shape-kotdwar-news-drn338035236","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की सड़कें हुई बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की सड़कें हुई बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को चलने में मुश्किल हो रही है। भाबर के मोटाढांक से लेकर जशोधरपुर और सिगड्डी इंडस्ट्रियल एरिया तक सड़क खस्ताहाल बनी हुई है।
कोटद्वार शहर में कौड़िया-दिल्ली फार्म मार्ग, बीईएल रोड, पदमपुर-सिमलचौड़ रोड, भाबर रोड, निंबूचौड़-मवाकोट मार्ग, मोटाढांक-किशनपुर-झंडीचौड़ मार्ग खस्ताहाल है। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं, जो छह से सालभर पूर्व ही डामरीकृत हुई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बीईएल रोड से मोटाढांक होते हुए जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया और सिगड्डी तक ओवर लोडेड खनन के डंपर और इंडस्ट्रियल एरिया के भारी वाहनों से सड़कें बदहाल पड़ी है। भाबर के पार्षद राकेश बिष्ट, सुखपाल शाह, विवेक शाह, जगदीश मेहरा का कहना है कि सड़क की मरम्मत की गई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। कोटद्वार के सीएसडी कैंटीन होते हुए पेंसिल फैक्ट्री-पदमपुर सिमलचौड़ जाने वाले मार्ग पर डामर उधड़ चुका है। यही हाल गुरुरामराय-घराट मार्ग का भी बना है। एई सुदेश बिंजोला का कहना है कि लगातार बरसात होने के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही थे। जल्द समस्या हल हो जाएगी।