फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: 17 people including a two-year-old child are corona infected

कोटद्वार : दो साल के बच्चे समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Jan 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: 17 people including a two-year-old child are corona infected
नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार और दुगड्डा क्षेत्र में सोमवार को दो साल के बच्चे सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। उनको कोरोना की दवाई उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सिगड्डी क्षेत्र में एक दो साल का बच्चा समेत लालढांग से कोटद्वार आने वाला एक युवक, देहरादून से कोटद्वार आने वाला एक युवक, दिल्ली से कोटद्वार आने वाला एक युवक और दुगड्डा क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही अन्य कई लोग भी संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही परिजनों को कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले उनके परिजनों और अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed