{"_id":"574304364f1c1bba7d69083b","slug":"kindled-against-arbitrary-toll-panchayat-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने टोल टैक्स पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने टोल टैक्स पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि
अमर उजाला/पौड़ी
Updated Mon, 23 May 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी कलेक्ट्रेट में कैंट बोर्ड के मनमाने टोल टैक्स के विरोध में डीएम से शिकायत करते पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड की ओर से लैंसडौन से चार किलोमीटर पहले डेरियाखाल और जयहरीखाल में बैरियर लगाकर मनमाना टोल टैक्स वसूलने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कैंट बोर्ड बड़े वाहनों के चालक से सौ रुपये, छोटे वाहन के चालकों से पचास रुपये टैक्स वसूल रहा है। वाहनों में बैठी सवारियों से भी अलग से प्रति सवारी एक रुपया वसूला जा रहा है। बाकायदा, इसकी पर्ची भी काटी जा रही है।
विज्ञापन
जयहरीखाल, रिखणीखाल, लैंसडौन से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को बताया कि लैंसडौन बाजार में सभी इलाकों की गाड़ियां पार्क होती थी। यहीं से जयहरीखाल, बुंखाल, सतपुली, रिखणीखाल और कोटद्वार इत्यादि स्थानों के लिए छोटे और बड़े वाहन चलते थे। स्थानीय बाशिंदों को इससे आवाजाही में सहूलियत होती थी। कैंट बोर्ड ने अपनी मनमानी करते हुए अब दो किलोमीटर दूर ग्रीन फील्ड में नई पार्किंग बना दी है।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने नई जगह पर पार्किंग बनाने का विरोध किया। कहा कि प्रत्येक वर्ष शुल्क में वृद्धि की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। मांग की कि बैरियरों को कैंट क्षेत्र में स्थापित किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने जिलाधिकारी को बताया कि पार्किंग के नाम पर मनमानी से स्थानीय जनता काफी परेशान है।
विज्ञापन