Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A cleanliness drive will be conducted in the Bhairavgarhi temple complex in December.

Kotdwar News: दिसंबर में भैरवगढ़ी मंदिर परिसर में चलेगा स्वच्छता अभियान

Sun, 22 Nov 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive will be conducted in the Bhairavgarhi temple complex in December.
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री गुरुगोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष आरपी पंत की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सतीश चंद्र शर्मा ने किया। बैठक में दिसंबर माह में श्री भैरवगढ़ी मंदिर परिसर में पौधों की देखरेख और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार पौधशाला में पौधों की शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में पौधशाला में आगामी बरसात में रोपण के लिए एक हजार पौधे तैयार हैं। इस दौरान समिति के सदस्य रामकृष्ण बुड़ाकोटी और मोहन सिंह नेगी का जन्मदिन मनाया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में अशोक नेगी, दिनेश घिल्डियाल, सच्चिदानंद पोखरियाल, उमानंद बडोला, प्रकाश हिंदवान और बहादुर सिंह मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed