{"_id":"676998dc215d6691730b683b","slug":"kho-kho-blue-house-defeated-red-and-green-house-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-577251-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो : ब्लू हाउस ने रेड और ग्रीन हाउस को किया परास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो : ब्लू हाउस ने रेड और ग्रीन हाउस को किया परास्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्रैडल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिताओं की शुरुआत कबड्डी से हुई। प्रबंधक रेणुका गुसाईं, प्रधानाचार्या लता बिष्ट एवं राजीव गुसाईं की देखरेख में कबड्डी के सीनियर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को पराजित किया, जबकि बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराया। जूनियर बालिका वर्ग में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित किया। बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को हराया। जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस, बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को पराजित किया। सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को पराजित किया।
सीनियर बालिका वर्ग की शॉटपुट प्रतिस्पर्धा में प्रिया नेगी, अलका, प्रिया रावत, सीनियर बालक वर्ग की शॉटपुट में आदित्य, आदर्श, अभय क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में आदर्श, उत्कर्ष, प्रिंस और बालिका वर्ग में प्रिया नेगी, आकृति एवं अलका क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।