फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kendriya Vidyalaya will start in new session

Kotdwar News: नए सत्र में शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय

Fri, 25 Nov 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya will start in new session
नए सत्र में केंद्रीय विद्यालय शुरू कर दिया जाएगा। ये बात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कही। उन्होंने किशनपुर बाजार और जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रशासन ने पांच एकड़ भूमि का चयन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किशनपुर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्पीकर का स्वागत किया। इस अवसर पर किशनपुर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने चौराहे पर हाईमास्क लाइट लगाने, सड़क के दोनों ओर निकासी नाली का निर्माण, लावारिस गोवंश से निजात दिलाने, किशनपुर बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण करने, दो वाटर कूलर लगाने और जीआईसी कण्वघाटी में स्टेडियम के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने बताया कि लालढांग-चिलरखाल मार्ग पर शीघ्र मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। वन विभाग से वार्ता कर मानकों के अनुसार पुल की जगह कल्वर्ट बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर सुनील थपलियाल, राजेश गौड़, विजयपाल कुकरेती, गणेश धूलिया, विकास कुकरेती, नवीन केष्टवाल, राजीव डबराल, वीरेंद्र भारद्वाज, विनोद पाल और मनीष काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी झंडीचौड़ उत्तरी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ योग आसनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विस अध्यक्ष ने छात्र प्रियांशु कुमार को नेशनल योग प्रतियोगिता में चयनित होने पर पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष निर्माण, पेयजल टंकी, अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास, शौचालय निर्माण करवाने की मांग की। स्पीकर ने शीघ्र समस्याओं के निवारण का भरोसा दिया। इस अवसर पर बीईओ दुगड़्डा अयाजुद्दीन सिद्दकी, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रमोद बड़थ्वाल, सुरेश सिंह, गणेश बडोला, रजनी अग्रवाल, पार्षद मनीष भट्ट, अमित नेगी, आनंद घिल्डियाल, नंद किशोर डबराल मौजूद रहे।
---
ज्ञापन देकर की सिटी बस सेवा करने की मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड विकास समिति ने कोटद्वार भाबर से सिटी बस सेवा शुरू करने, मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने, पृथक कोटद्वार जिला निर्माण की मांग उठाई है। समिति ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन सौंपा है।

समिति के अध्यक्ष जानकी वल्लभ मैंदोला, सचिव विपुल उनियाल ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2010-11 में तत्कालीन खंडूड़ी सरकार ने कोटद्वार भाबर में सिटी बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। तब नगर पालिका परिषद, जीएमओयू और निजी बस ऑपरेटरों की असमर्थता के चलते सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने पृथक कोटद्वार जिला निर्माण और भाबर क्षेत्र के लछमपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणाएं की थी। दोनों में से किसी पर भी अब काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed