फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Issue NOC for laying pipeline in forest land

वन भूमि में पाइप लाइन बिछाने के लिए जारी करें एनओसी

Sat, 19 Feb 2022 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Issue NOC for laying pipeline in forest land
जयहरीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बाडियूं के ग्रामीणों ने वन विभाग से जयहरीखाल से डेरियाखाल तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए वनभूमि के उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रचना रावत की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग को भेजे पत्र में कहा गया है कि लैंसडौन से सबसे नजदीक की ग्राम पंचायत बाडियूं को पेयजल सुलभ कराने के लिए शासन ने भैरवगढ़ी पंपिंग योजना से पानी लाइन बिछाने की स्वीकृति दी है। जयहरीखाल से डेरियाखाल तक पानी लाइन बिछाने के लिए बीच में वन भूमि पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि कई वर्षों से डेरियाखाल की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। डेरियाखाल में पानी की किल्लत को देखते हुए शासन द्वारा डेरियाखाल को भैरवगढ़ी पेयजल योजना से लाभान्वित करने के लिए जयहरीखाल से डेरियाखाल तक पानी की लाइन को मंजूरी प्रदान की गई है। लता खंडेलवाल, बीडीसी सदस्य सरोजनी देवी ने जनहित में वन भूमि में पाइप लाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed