फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In the name of providing jobs to the swindle

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

Fri, 13 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 13 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। हरिद्वार की एक हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से ठगी के आरोपी एक व्यक्ति को स्थानीय युवकों ने पकड़कर शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवकों ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पूर्व नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से तीस हजार रुपये लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।       

विज्ञापन

लकड़ीपड़ाव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पास हरिद्वार निवासी कैफ आलम आया और हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कहने लगा। जब उन्होंने इस संबंध में उससे जानकारी मांगी तो उसने कंपनी के नाम पर छपा एक पंपलेट उन्हें पकड़ा दिया। इसमें अलग-अलग पदों और उनके वेतन के बारे में लिखा हुआ था। व्यक्ति ने कहा कि इन पदों के लिए उन्हें कुछ पैसे एडवांस में जमा करवाने होंगे। इस पर भरोसा करते हुए उसने और उनके दो साथियों ने उसे तीस हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह दो दिन बाद आकर उन्हें कंपनी का ज्वाइनिंग लेटर दे देगा, लेकिन वह नहीं आया। जब उन्होंने उसे फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर भी बंद आने लगा। बृहस्पतिवार रात उन्हें सूचना मिली कि ठगी करने वाला व्यक्ति लकड़ीपड़ाव में घूम रहा है। इसके बाद अपने कुछ साथियों की मदद से उसे दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि ठगी के आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed