{"_id":"57028f704f1c1b1e4bc811f4","slug":"illegal-mining-6-trolley-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कसा शिकंजा, छह ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर कसा शिकंजा, छह ट्राली सीज
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
सीज की गई ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व और वन विभाग ने रविवार रात लालपानी क्षेत्र से अवैध खनन के मामले में छह ट्राली सीज कर दी हैं। इसमें चार ट्राली राजस्व विभाग और दो वन विभाग ने दबोचे हैं। चार ट्राली जहां तहसील परिसर में खड़े करवाई गई है, वहीं दो ट्राली वन विभाग ने रेंज कार्यालय में सीज की है।
विज्ञापन
शनिवार की रात मालन नदी में कण्वाश्रम के पास वन विभाग ने खननकारियों की चार ट्राली जब्त की थी। इसके बाद खननकारियों ने वन विभाग की टीम पर जमकर पथराव कर दिया था। इस मामले में वन विभाग ने बेखौफ खननकारियों के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने बताया कि रेत बजरी से भरी ट्राली उन्हें मिली हैं, जिन्हें वन विभाग के ट्रैक्टर से खींचकर लाया गया। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि राजस्व विभाग की मदद से पकड़ी गई दो ट्रालियों को रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन