फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Igas celebrated by playing Bhailo

भैलो खेलकर मनाई इगास

Sun, 14 Nov 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Igas celebrated by playing Bhailo
कोटद्वार में भैलो खेलकर इगास पर्व की खुशी मनाते लोग। - फोटो : KOTDWAR
सामाजिक संस्था उत्तराखंड रायजिंग की ओर से लोकपर्व इगास सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। इगास कार्यक्रम में कवियों ने कविताओं के माध्यम से गांव, खलिहान, तीज-त्योहारों की याद दिलाई। लोगों ने स्वाले, अरसे और पकोड़े बांटते हुए भैलो खेलकर इगास की खुुशी मनाई।
विज्ञापन

जीजीआईसी कोटद्वार में वरिष्ठ साहित्यकार योगेेश पांथरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, गिरिराज सिंह रावत, योगंबर सिंह रावत और डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल ने शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल ने कहा कि उत्तराखंड की बोली, पौराणिक परंपराएं, लोक संस्कृति हर तरह से समृद्ध है, लेकिन लोग अपनी संस्कृति-परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। इसको बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी ने लोगों से अपनी लोक परंपराओं को जीवित करने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित गढ़वाली कविता सम्मेलन में कवि अनसूया प्रसाद ने अपनी कविता कख गे मेरी गौं कि व शान, किलै गौं आज हुयां छन बीरान... के माध्यम से पलायन कर चुके लोगों को सोचने पर मजबूर किया। इसके बाद कवि यतेंद्र गौड़, ऋद्धि भट्ट, ललन बुड़ाकोटी ने एक से बढ़कर एक गढ़वाली कविताओं से इगास पर समा बांधा। संस्था के संस्थापक राकेश मोहन ध्यानी के गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक दूसरे को स्वाले, अरसे और पकोड़े बांटे और भैलो जलाकर इगास की खुशी मनाई। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रणिता कंडवाल, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रेनू गौड़, गोविंद डंडरियाल, ओमप्रकाश कबटियाल, रंजना रावत, बीना रावत, बबीता ध्यानी, उमा बड़ाकोटी और सुदीप बौंठियाल आदि मौजूद थे। संचालन सुभाष नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed