{"_id":"57a3791d4f1c1b6f152bb31a","slug":"human-skull-from-the-skeleton-meet-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव खोपड़ी का कंकाल मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव खोपड़ी का कंकाल मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। यहां जीआईसी रोड स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के पास नाले में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सफाई कर्मियों को मानव खोपड़ी का कंकाल दिखाई दिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष बीएल भारती मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मानव खोपड़ी के कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल काफी पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी सुरेश वाल्मीकि समेत छह कर्मचारी सुबह डीएफओ कार्यालय के समीप सड़क पर नाले से बहकर आए मलबे को साफ करने गए थे। इस बीच नाले में मानव खोपड़ी का कंकाल दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस कंकाल को डीएफओ कार्यालय ले आई। इसके बाद इसे थाने ले जाया गया। पंचायतनामा कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
एसआई सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किसी की तरफ से तहरीर आने पर उस पर भी जांच होगी। कंकाल किसका है, इसके लिए डीएनए जांच के लिए सैंपल देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन