फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   health camp of amar ujala

2370 लोगों ने कराई मुफ्त स्वास्थ्य की जांच

Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढाक तल्ला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम खराब होने के बावजूद 2370 लोगों ने शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और दवाएं प्राप्त की। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के अलावा मुफ्त ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की।
विज्ञापन

रविवार को शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन उसके बावजूद लोगों में शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह बना रहा। पंजीकरण काउंटर और सभी चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। दवा वितरण काउंटर पर भीड़ बढ़ने के बाद लोगों की सुविधा को देखते हुए दो अतिरिक्त काउंटर लगाए गए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी और बलूनी क्लासेस के एमडी विपिन बलूनी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की जो पहल अमर उजाला फाउंडेशन ने की है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रदेश के सभी इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन

बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डा. नवीन बलूनी ने कहा कि नियमित तौर पर ऐसे शिविरों का आयोजन होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को घर के पास स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि करीब ढाई हजार लोगों को एक शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा देकर अमर उजाला ने बेहतरीन कार्य किया है। आयोजन में डा. एसएस राणा, कर्नल यश राणा, अभिलाषा भारद्वाज, रविंदर कौर, रोशन भारद्वाज, बीना कुकरेती, भीमचंद धूलिया, अनिमेश नौटियाल, भावना, मीना सेमवाल, संजू रावत, जूही नेगी, संगीता, विवेक सनवाल समेत स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहयोग के लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का आभार जताया। शिविर में फिजिशियन डा. जैनेंद्र व डा. अभिनव सार्थक, बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रभजोत, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. भावना, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. बेला भट्ट, दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनुरुति उनियाल, ईएनटी सर्जन डा. सोनम राठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव अरोड़ा, डा. दीपक व डा. रेनू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सत्येंद्र और सर्जन डा. अक्षत ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। सहायक टीम में पीआरओ रविंद्र सैनी, धीरज लाल, रत्ना मंडल, रूप सैनी, रेखा, स्वाति, दीपक पटवाल, विवेक गैरोला, सचिन सेमवाल, संजू गौड़, सुरेश, जगवीर सिंह, दीपा देवी, भागीरथी, आशा रावत, सत्यश पंवार, प्रमोद कुमार और भाष्कर शामिल रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी कराई जांच
शिविर में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अपना शुगर टेस्ट भी कराया। उन्होंने अन्य लोगों को भी अपने स्वास्थ्य, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराने की सलाह दी।

स्कूल स्टाफ का भी हुआ चेकअप
शिविर के अंत में बलूनी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और सहायक स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एमडी विपिन बलूनी ने सभी शिक्षकों और सहायक स्टाफ से भी शिविर का लाभ उठाने की अपील की। स्कूल स्टाफ के परिजनों की भी निशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गईं।

गंभीर बीमारियों के उपचार को नहीं होगी पैसे की कमी
- अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविरों में चिन्हित किए जाएंगे मरीज
- हंस कल्चरल सेंटर देगा ऐसे रोगियों के उपचार पर लगने वाला पूरा खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचने वाले गरीब और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों के उपचार का पूरा खर्च हंस कल्चरल सेंटर उठाएगा। बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढाक तल्ला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैंप में ऐसे रोगियों को चिन्हित किया जाएगा।
रविवार को आयोजित कैंप में पहुंचे हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट (टैगू भाई) ने अमर उजाला के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से निपटने के लिए ऐसे प्रयास लगातार होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हंस कल्चरल सेंटर भी गरीब और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचने वाले गरीब और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार का पूरा खर्च अब सेंटर उठाएगा।

सभी शिविरों में ऐसे रोगियों को चिन्हित कर उनकी सूची सेंटर को सौंपी जाएगी। संबंधित अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह के बाद मरीज के उपचार के खर्च की व्यवस्था सेंटर के माध्यम से होगी। पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि वह अमर उजाला फाउंडेशन के सभी शिविरों में चिन्हित ऐसे रोगियों को पूरी आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed