{"_id":"6ae9ca27f3e73de3400831b5","slug":"selection-trials-for-pauri-athletes-for-the-boxing-competition-to-be-held-today-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127815-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पौड़ी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पौड़ी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज
Tue, 03 Nov 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नैनीताल में आयोजित होने वाली यूथ बालक-बालिका एवं एलीट सीनियर महिला उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद पौड़ी के खिलाड़ियों का प्राथमिक चयन ट्रायल चार नवंबर को शशिधर भट्ट स्टेडियम कोटद्वार में होगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय नैनीताल की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल में यूथ बालक वर्ग के 47 से 50, 50 से 55, 55 से 60, 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85, 85 से 90 और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
वहीं, यूथ बालिका एवं एलीट सीनियर महिला वर्ग में 45 से 48, 48 से 51, 51 से 54, 54 से 57, 57 से 60, 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80 और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, स्थायी अथवा मूल निवास प्रमाणपत्र, राजकीय चिकित्सालय से जारी आयु प्रमाणपत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, एचआईवी और हेपेटाइटिस बी व सी जांच प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।