फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garbage sorting will be done in two shifts from next week

अगले हफ्ते से दो शिफ्टों में चलेगी बायो रैमिडेशन मशीन

Sun, 25 Oct 2020 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Garbage sorting will be done in two shifts from next week
नगर निगम प्रशासन की ओर से झूलाबस्ती में कूड़ा निस्तारण के लिए छह लाख रुपये की लागत से लगाई गई बायो रैमिडेशन मशीन (जैविक-अजैविक कूड़ा अलग-अलग करने वाली मशीन) को नगर निगम अभी एक ही शिफ्ट में संचालित कर रहा है। अगले हफ्ते से मशीन को दोनों शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। 23 अक्तूबर को मेयर हेमलता नेगी ने बायो रैमिडेशन मशीन के संचालन का उद्घाटन किया था। इसके बाद मशीन से कूड़ा छंटाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन कर्मियों की कमी और श्रम कानूनों के चलते अभी मशीन को एक ही शिफ्ट में करीब आठ घंटे संचालित किया जा रहा है। नगर निगम के झूला बस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब 12 क्यूबिक टन कूड़ा डंप है। इसके अलावा नगर निगम के 40 वार्डों से प्रतिदिन 70 टन के करीब जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र होता है। मशीन को एक शिफ्ट में संचालित करने से कूड़े का जल्द निस्तारण संभव नहीं है। इसीलिए नगर निगम प्रशासन मशीन को दो शिफ्टों दिन और रात संचालित करने की योजना बना रहा है। नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि मशीन के संचालन में आने वाले खर्च का आंकलन किया जा रहा है। मशीन संचालन के लिए कर्मियों की नियुक्ति के बाद अगले हफ्ते से मशीन को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed