Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four meritorious students presented with bicycles

Kotdwar News: चार मेधावी बच्चों को भेंट की साइकिल

Thu, 05 Nov 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Four meritorious students presented with bicycles
कोटद्वार। मलेशिया में कार्यरत कपिल शर्मा ने दीपावली पर अपने दिवंगत पिता एवं गढ़वाल राइफल्स के रिकॉर्ड ऑफिस में कार्यरत रहे स्व. जगदीश चंद्र शर्मा की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल भेंट की। शिक्षक गजेंद्र सिंह चौहान और संजय रावत के प्रयासों से यह पहल संभव हुई। शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि चयनित विद्यार्थी पढ़ाई में मेधावी होने के साथ अनुशासित भी हैं। साइकिल पाने वालों में कक्षा छह के वंश देवलियाल, कक्षा सात के प्रेम कुमार, कक्षा नौ के ललित और कक्षा दस की इशिता शामिल हैं। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने शिक्षकों की पहल की सराहना करते हुए कपिल शर्मा का आभार जताया और विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed