{"_id":"6aec6c580f65ebf6fe0dade7","slug":"leopard-attacks-jogta-village-injured-calf-dies-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127892-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जोगटा गांव में गुलदार का हमला, घायल बछड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जोगटा गांव में गुलदार का हमला, घायल बछड़े की मौत
Thu, 05 Nov 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंधी के जोगटा गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। तीन नवंबर की शाम गुलदार ने पशुपालक जसवंत प्रसाद की गौशाला के पास बंधे बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन उपचार के दौरान बछड़े की मौत हो गई।
सीमा विवाद के चलते मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद जसवंत प्रसाद ने ईमेल के जरिए लैंसडौन वन प्रभाग, कोटद्वार के डीएफओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को लैंसडौन रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पशुपालक से अन्य दस्तावेज जमा करने को कहा।