फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ganpati Bappa Moria...

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना...

Sun, 19 Sep 2021 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moria...
कोटद्वार में श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा निकालते सिद्धीबिनायक सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : KOTDWAR
फोटो
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना...
गजानन के जयकारों के साथ निकाली गई यात्रा, नदियों में किया भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/लैंसडौन।। दस दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन गणेश चतुर्दशी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारे लगाए और अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेली। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से गजानन की मूर्ति को खोह नदी में विसर्जित किया।
श्री भैरव मंदिर आमपड़ाव की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। भैरव मंदिर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी में पहुंची। यहां श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने गणेश प्रतिमा को नदी में विर्सजित किया। इस मौके पर इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मोहन सिंह क्षेत्री, संरक्षक फकीर चंद्र प्रजापति, शिव कुमार, विजय कुमार प्रजापति, चांद बाबू, राम कुमार, बिरजू प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, सिद्धि विनायक सेवा समिति इंदिरानगर आमपड़ाव की गणेश विसर्जन यात्रा गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट से शुरू हुई। विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खोह नदी पहुंची, यहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा की मूर्ति को खोह नदी में विसर्जित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल, उपाध्यक्ष शोभित गर्ग, अमित सिंघल, नीरज गुप्ता, हितेश गोयल, अमित अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल और दिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं लैंसडौन में श्री कालेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से कालेश्वर मंदिर से यात्रा निकाली गई। इसके बाद सतपुली स्थित दंगलेश्वर मंदिर नयार नदी में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पंडित सतेश्वर बौंठियाल, राजेश ध्यानी, संजय कन्नौजिया, बीना जखवाल, नरेंद्र कंडारी, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया विसर्जन
सतपुली। सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव समिति, सतपुली की ओर से भी गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की प्रतिमा का देवप्रयाग संगम में विसर्जन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के लोकेश वर्मा, सुनील डंडरियाल, राजीव वर्मा, सत्यनारायण वेदी, राकेश सक्सेना, राम बहादुर वर्मा और प्रेम सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed