{"_id":"5739faca4f1c1b2a4aac7565","slug":"free-screening-camp-fee-kotdwara-neurology-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर 22 को
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Mon, 16 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएचयू, हिमालयन हॉस्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार को कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 22 मई को बदरीनाथ मार्ग पर मैठाणी मेडिकल सेंटर क्लिनिक में शिविर आयोजित किया जाएगा। एसआरएचयू-हिमालयन हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. रंजीत कुमार संबंधित रोगियों की निशुल्क जांच करेंगे।
विज्ञापन
एसआरएचयू के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ. रोमिल भटकोटि ने बताया कि इससे पहले अमर उजाला व हिमालयन हॉस्पिटल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हृदय रोग व यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया था। इससे पहाड़ के लोगों ने खूब सराहा। लोगों की मांग को देखते हुए आगामी 22 मई रविवार को न्यूरोलॉजी सर्जरी रोगों से संबंधित निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
10 फीसदी लोग न्यूरोलॉजी की समस्या से ग्रसित
भटकोटि के अनुसार, देश की कुल आबादी के करीब 10 फीसदी लोग न्यूरोलॉजी से संबंधित किसी न किसी रोग से पीड़ित है। समय पर ध्यान न देने से बाद में ये बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। उत्तराखंड में भी न्यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित रोगियों की संख्या काफी है। इसमें मुख्य रूप से सिर दर्द, मिर्गी, ब्रेन स्ट्रोक, माइग्रेन व सायटिका दर्द के रोगी होते हैं। हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जेपी शर्मा ने बताया कि लोगों की लंबे से मांग को देखते हुए कोटद्वार में सुपर स्पेशयिलिटी न्यूरोलॉजी सर्जरी विभाग का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अमर उजाला के साथ मिलकर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मकसद लोगों को रियायती दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा देना है।
विज्ञापन