{"_id":"6a8ae39c30882971d60c27b7","slug":"dugaddas-phc-building-has-itself-fallen-into-a-state-of-disrepair-due-to-a-lack-of-maintenance-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125982-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुगड्डा का पीएचसी भवन मरम्मत के अभाव में खुद ही हुआ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुगड्डा का पीएचसी भवन मरम्मत के अभाव में खुद ही हुआ बीमार
Sun, 23 Aug 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
898.82 लाख की डीपीआर शासन में लंबित
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रयोगशाला कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष और मरीजों के प्रतीक्षालय वाला बरामदा खस्ताहाल हो चुका है। भवन की मरम्मत का मामला भी पिछले कई वर्षों से लंबित है। ऐसे में चिकित्सकों को जर्जर भवन में ही स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना पड़ रहा है।
पीएचसी दुगड्डा से दुगड्डा के अलावा द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर और रिखणीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। ग्रामीण लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में इसका उच्चीकरण करने की मांग कर रहे हैं। करीब दो दशक से चल रही इस कवायद में पूर्व में पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण मामला अटक गया था।
वर्ष 2025 में शहीद मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकृत करने और इसका नाम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए भवन के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
898.82 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद सीएचसी भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उच्चीकरण की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है।
-डॉ. अश्वनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी दुगड्डा।