फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Awa Diwas' Celebrated at Garhwal Rifles

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स में मनाया आवा दिवस

Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
'Awa Diwas' Celebrated at Garhwal Rifles
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आर्मी वुमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की पहल पर आवा दिवस मनाया गया। कल्याणकारी, मनोरंजक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों के बीच सैन्य परिवारों की महिलाओं के लिए विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आवा दिवस समारोह का शुभारंभ सुरजन सिंह ऑडिटोरियम में परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा रेखा नेगी ने किया। उन्होंने ने बुनाई-सिलाई केंद्र में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि आवा का प्रमुख उद्देश्य सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के परिवारजनों एवं वीर नारियों के सर्वांगीण कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुनर हाट का आयोजन किया गया। विभिन्न हस्तनिर्मित एवं उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed