{"_id":"57dab4ee4f1c1b0d27d47815","slug":"four-arrested-in-terms-of-selling-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन बेचने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन बेचने के मामले में चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमलचौड़ गांव में दस रुपये के स्टांप पर सरकारी जमीन बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गत चार फरवरी को सुखरो क्षेत्र के पटवारी कैलाश रवि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज कराया था।
उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह नेे बताया कि सिमलचौड़ निवासी मांगेराम पुत्र मुकंदी सिंह पर दस रुपये के स्टांप से सिमलचौड़ गांव में राजस्व भूमि को फर्जी तरीके से बेचने और नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी पवन कुमार, सिमलचौड़ निवासी सुमन पत्नी सुरजीत और त्रिभान पुत्र बाबूराम पर जमीन खरीदने का आरोप है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईपीसी से संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर बृहस्पतिवार को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन