फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire department ready to deal with fire incident

Kotdwar News: आगलगी की घटना से निपटने को अग्निशमन विभाग तैयार

Sat, 16 Mar 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fire department ready to deal with fire incident

विज्ञापन
पौड़ी। जिले में आलगी की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। घनी आबादी वाले स्थानों पर अभी से फायर ब्रिगेड की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। आग लगने की घटना के बाद राहत कार्य समय रहते पूर्ण कर लिया है। वहीं विभाग अग्निशमन उपकरणों को अपडेट करने में जुटा है।मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मियां बढ़ने लगी हैं। जहां एक ओर वनों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं शहरों के आबादी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हुई हैं। हाल ही में पौड़ी जिले के सतपुली में आगलगी की घटना हुई। इसमें कई दुकानें जल गईं। फायर स्टेशन न होने से राहत बचाव कार्य में देरी भी सामने आई है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने आगलगी की घटना से निपटने की तैयारी की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि पौड़ी में आगलगी से निपटने से लिए एक बड़ा व एक छोटा वाहन है, जबकि कोटद्वार में एक छोटा वाहन व एक मोटरसाइकिल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा थलीसैंण में दो व श्रीनगर व लक्ष्मणझूला में एक वाहन है।



घनी आबादी में आग बुझाने में करनी पड़ती है मशक्कत



पौड़ी। पौड़ी शहर में समय के साथ आबादी भी बढ़ी है। यहां संकरी सड़कों के कारण कई बार अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। दरअसल, संकरी सड़कें होने के कारण अग्निशमन विभाग का वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाता है। इससे आग बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम को घंटों जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


ये है चालू हालत में

पौड़ी में तीन हाईडेंट, श्रीनगर में एक व कोटद्वार में दो वाटर आउटलेट बनाए गए हैं। इनकी मदद से आग बुझाने का काम किया जाता है। अग्निशमन विभाग के अनुसार सभी उपकरण चालू हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed