{"_id":"68f76b6f0aff70597e00e140","slug":"fire-broke-out-in-restaurant-due-to-spark-from-firecracker-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119331-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पटाखे की चिंगारी से रेस्टोरेंट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पटाखे की चिंगारी से रेस्टोरेंट में लगी आग
Tue, 21 Oct 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पटाखे के चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट की पूरी हट व उसमें रखा फर्नीचर, फ्रिज समेत लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलने पर श्रीनगर से यहां पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रेस्टोरेंट स्वामी महेश कोटनाला ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह किसी काम से गए थे। रेस्टोरेंट की देखरेख करने वाला कर्मचारी राजेंद्र खाना खा रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसे बताया कि रेस्टोरेंट में भयंकर आग लगी हुई है। इस पर राजेंद्र ने रेस्टोरेंट स्वामी महेश कोटनाला व अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। इस बीच अग्निशमन विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी आरसी गौतम ने रेस्टोरेंट स्वामी के हवाले से बताया कि अग्निकांड में रेस्टोरेंट की हट, बड़ा फ्रिज, डीफ्रिज, 10 पंखे, सोफे व फर्नीचर, लेपटॉप, दो टेबलेट व पैकिंग सामान के साथ नई क्रॉकरी जल गई। सूचना मिलने पर श्रीनगर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने मंगलवार दोपहर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
उधर, ऊर्जा निगम की ओर से मालवीय उद्यान के समीप हाल ही में की गई पेड़ों के लॉपिंग के बाद सूखे पत्तों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक आसपास के लोगों की सांसें थमी रही।
विज्ञापन
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल