फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Female higher center refer injured in Guldar's attack

Kotdwar News: गुलदार के हमले में घायल महिला हायर सेंटर रेफर

Mon, 02 Jan 2023 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Female higher center refer injured in Guldar's attack
एकेश्वर ब्लॉक के पांथर गांव में रविवार शाम को गुलदार के हमले में घायल पुष्पा देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला को रविवार देर रात कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने महिला की आंख की पुतली पर आई गंभीर चोटों को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया। पांथर गांव में गुलदार की दशहत बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलदार के हमले में घायल पांथर गांव निवासी पुष्पा देवी (48) पत्नी राकेश रतूड़ी को देर रात दो बजे बेस अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी आंख में गंभीर चोटों को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज की रेंजर शुचि चौहान ने सोमवार को गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से समूह में बाहर निकलने व रात को घर के बाहर की लाइट जलाए रखने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले के बाद से गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही गांव में पिंजरा लगाने की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed