फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant safety wall made as per standards

मानकों के अनुरूप बने हाथी सुरक्षा दीवार

Sat, 31 Jul 2021 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Elephant safety wall made as per standards
सनेह पट्टी के वार्ड एक और दो के ग्रामीणों की कुंभीचौड़ में हुई बैठक में क्षेत्र में निर्माणाधीन हाथी सुरक्षा दीवार में गुुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया गया। साथ ही मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य न होने पर वन विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा गया कि वन सीमा से सटे रामपुर क्षेत्र में बन रही हाथी सुरक्षा दीवार मानकों के अनुरूप नहीं बन पा रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कुंभीचौड़ वार्ड नंबर दो के पार्षद अनिल रावत और ग्रास्टनगंज क्षेत्र समेत वार्ड नंबर एक के पार्षद हरीश सिंह नेगी की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया किया। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में बन रही हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण पर सवाल उठाए। सनेह संयुक्त समाज सेवी संगठन के संरक्षक रतन सिंह नेगी ने कहा कि सनेह पट्टी के रामपुर, लालपानी, ग्रास्टनगंज, जीतपुर समेत सभी गांव लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटे हैं। यहां आए दिन हाथी काश्तकारों की फसल चौपट कर रहे हैं। हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार यदि मानक के अनुसार मजबूत नहीं बनाई गई तो यह दीवार बेमतलब की रह जाएगी। पूर्व में बनी हाथी सुरक्षा दीवारों में भी कई खामियां रह गई थीं, जिसका खामियाजा आज तक काश्तकार भुगत रहे हैं। चेेतावनी दी गई कि दीवार का निर्माण सही ढंग से नहीं हुआ तो जल्द ही क्षेत्रवासी वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। बैठक में सुलतान सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, महेंद्रपाल सिंह, रमेश नौटियाल, निशांत नेगी, केशवानंद, सुरेशानंद अध्यक्ष महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत और महिपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed