फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Early prevention of drug addiction and cyber crime is very important

Kotdwar News: नशा और साइबर क्राइम की जल्दी रोकथाम बहुत जरूरी

Tue, 08 Oct 2024 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Early prevention of drug addiction and cyber crime is very important
दुगड्डा। कोटद्वार कोतवाली की ओर से दुगड्डा में अपराध व नशे की बढ़ती प्रवृति की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, छात्राओं व महिलाओं को पुलिस ने साइबर क्राइम, महिला अपराध व युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति पर अंकुश लगाने के प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन


एक वेडिंग प्वाइंट में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कोतवाल रमेश सिंह तनवर ने कहा कि मोबाइल से ऑनलाइन कार्य करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से पता चलता है कि मोबाइल का प्रयोग करने वालों को इसकी जानकारी कम रहती है। उन्होंने बताया कि कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। किसी भी साइबर क्राइम के मामले में टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस से मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

बैंक में खाते से जुड़े हुए मोबाइल नंबर का सोशल मीडिया में प्रयोग नहीं करना चाहिए। कोतवाल ने कहा कि किसी भी अपराध के लिए आरोपी को जेल भेजा जाना समस्या का समाधान नहीं है। ऐसे व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी एसआई प्रद्युमन सिंह नेगी ने बताया कि छोटी उम्र में नशे का सेवन करने वाले बच्चों को सही राह पर लाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। नशे का सेवन करने वालो के विरुद्ध पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट व फोर व्हीलर चालकों को सीट बैल्ट लगाना अनिवार्य है। वहीं, महिलाओं ने विभिन्न अपराधों के संबंध में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के विमल ध्यानी ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड किशोरों के हितों के लिए कार्य करता है। समाज में किशोरों में बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण उनमें भय पैदा होना है। किशोरियों को यौन अपराधों की पुख्ता जानकारी न होने से वह अपने जीवन को जोखिम में डाल देती हैं। अभिभावकों को अपने अवयस्क बच्चों की दिनचर्या व उनके स्वभाव में आकस्मिक परिवर्तन पर चिंतन की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन आईटीआई के अनुदेशक संजीव कपूर ने किया। आईटीआई व जीजीआईसी की छात्राएं, महिला मंगल दलों की महिलाएं, विधायक प्रतिनिधि राहुल जैन, पूर्व सभासद दीपक ध्यानी और योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed