फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GRRC celebrated its Raising Day by paying tribute to brave martyrs.

Kotdwar News: वीर शहीदों को नमन कर मनाया जीआरआरसी का स्थापना दिवस

Thu, 01 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 01 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
GRRC celebrated its Raising Day by paying tribute to brave martyrs.
पद्मश्री बसंती बिष्ट ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी
विज्ञापन

लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) का 106वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रेजिमेंटल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना से हुई। इसके बाद वार मेमोरियल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
कमांडेंट ब्रिगेडियर नेगी ने रेजिमेंट के अधिकारियों, जेसीओ, अन्य रैंक के जवानों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जवानों से देश सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित रहने का आह्वान किया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की स्थापना एक अक्तूबर 1921 को लैंसडौन में हुई थी। उस समय रेजिमेंट 18वें इंडियन इन्फेंट्री ग्रुप का हिस्सा बनी थी।
विज्ञापन

रेजिमेंट में चार बटालियन थीं। बाद में चौथी बटालियन को रेजिमेंट की अन्य बटालियनों के लिए नव नियुक्त रंगरूटों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 1922 में इसका नाम बदलकर 10वीं बटालियन कर दिया गया और इसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल के. हेंडरसन ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और जागर परंपरा की प्रतिनिधि पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डॉ. बिष्ट को वर्ष 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान, प्रथम लेडीज अवार्ड, उत्तराखंड गौरव सम्मान और तीलू रौतेली पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed