फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Paid tribute to the martyrs and recalled the battalion's glorious history.

Kotdwar News: बलिदानियों को नमन कर बटालियन के गौरवशाली इतिहास को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 02 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the martyrs and recalled the battalion's glorious history.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। सातवीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी।
बृहस्पतिवार को मवाकोट स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद करने और शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर की गई। पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सातवीं गढ़वाल राइफल्स गौरव सेनानी संगठन के संरक्षक ऑनरेरी सूबेदार मेजर पदम नेगी ने की।
संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बटालियन के वीर सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चार बटालियन के संयोजक कैप्टन प्रियदर्शन नेगी ने विचार रखे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से बटालियन की गौरवशाली परंपराओं और आपसी भाईचारे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ऑनरेरी सूबेदार मेजर जगदीश पोखरियाल, सूबेदार सुनील, सूबेदार बृजमोहन, हवलदार बचन सिंह रावत, ऑनरेरी सूबेदार दिनेश नेगी, ऑनरेरी सूबेदार बृजमोहन जखमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article