फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   during snapping fall in river, dead

फोटो खींचने के दौरान नदी में गिरे युवक की मौत

Fri, 29 Jan 2016 10:10 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Fri, 29 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
नैथाणा पुल के निकट घाट में फोटो खींचने के दौरान एक नेपाली मूल का युवक
विज्ञापन
नदी में गिर गया।  पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे उसका शव बरामद कर लिया। मृतक युवक कुछ दिन पहले ही नेपाल से यहां आया था।  
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को अलकेश्वर घाट (श्रीनगर) में  डम्मर (19 वर्ष) पुत्र हंस निवासी आंचल-भेरी नेपाल अपने मोबाइल से फोटो खींच रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अलकनंदा में गिर गया। यह देख आसपास के लोगों ने बचाव के लिए हल्ला मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद घाट से करीब 100 मीटर नीचे कीर्तिनगर की ओर नदी में युवक का शव मिल गया। प्रभारी कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक का शव उसके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed