फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devendra Singh elected President and Vipin Badola Minister

देवेंद्र सिंह अध्यक्ष और विपिन बडोला मंत्री निर्वाचित

Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Devendra Singh elected President and Vipin Badola Minister
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की दुगड्डा ब्लाक इकाई की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में देवेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और विपिन बडोला मंत्री निर्वाचित हुए। इस दौरान हुई शैक्षिक गोष्ठी में प्राथमिक विद्यालयों में घटती छात्रसंख्या, चुनौतियां और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद ब्लाक इकाई की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी देवेंद्र सिंह नेगी और राजेंद्र पाल मैदान में थे। देवेंद्र नेगी को 122 और प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र पाल को 72 वोट मिले। मंत्री पद पर हुए चुनाव में विपिन बडोला को 112 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी सिद्धी नैथानी को 82 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कुलगौरव द्विवेदी विजयी रहे। उन्हें 119 वोट और प्रतिद्वंद्वी नवीन शर्मा को मात्र 75 वोट मिले। खंड शिक्षा अधिकारी एलआर खुगशाल ने परिणाम घोषित किया। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व हुई गोष्ठी में उपशिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला मंत्री दीपक नेगी, दीपक सजवाण, पूरण सिंह, नवीन पुंडीर, नफीस अहमद, मधुसूदन, सुखदेव आर्य, कल्पना तिवारी, अजीम नकवी, हेमंत कुमार, त्रिलोक रावत, नवीन जुयाल, सुनील, प्रभा, शकील, उस्मान समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

सुनील खंतवाल अध्यक्ष, महेंद्र जदली ब्लाक मंत्री बने
कोटद्वार/रिखणीखाल। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रिखणीखाल की नई ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में सुनील खंतवाल अध्यक्ष और महेंद्र जदली ब्लाक मंत्री निर्वाचित हुए। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान और जिला मंत्री दीपक नेगी की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी सुनील खंतवाल और विजयपाल रावत मैदान में थे। सुनील खंतवाल ने 12 मतों के अंतर से विजयपाल रावत को पराजित किया। मंत्री पद पर विजयी महेंद्र जदली ने प्रतिद्वंद्वी दिलवर शाह को 16 मतों से शिकस्त दी। दीपेंद्र सिंह निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने पद की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सुनील खंतवाल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा। इससे पूर्व आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर मंथन किया गया। गोष्ठी में उपशिक्षा अधिकारी कांति नेगी समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed