{"_id":"6afee29f7d32d5f8800705fe","slug":"75-monkeys-captured-during-a-drive-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128177-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अभियान चलाकर 75 बंदर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अभियान चलाकर 75 बंदर पकड़े
Thu, 19 Nov 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा और द्वारीखाल के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का उत्पात बढ़ने से लोग परेशान हैं। बंदर खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत और क्षेत्र पंचायत की बैठक में मामला उठने के बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। दुगड्डा ब्लॉक के हनुमंती, धूराताल और नगरपालिका क्षेत्र के साथ द्वारीखाल के सैंज व डाडामंडी में पिंजरे लगाए गए। अभियान के तहत अब तक 75 बंदरों को पकड़कर बंध्याकरण के लिए चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। दुगड्डा के रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बंदरों को सुरक्षित पकड़ने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं। अब तक 75 बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है। संवाद